
सोमवार के दिन शिव जी की आराधना से सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं अगर आज शाम कुछ खास उपाय किए जाए तो मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है। इससे धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। इससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। तो क्या है ये उपाय आइए जानते हैं।
1.धन प्राप्ति के लिए सोमवार की शाम को काले तिल और कच्चे चावल मिलाकर किसी ब्राम्हण को दान कर दें। ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाएगा। कई बार धन प्राप्ति में पितृ दोष भी रुकावट डालता है। इस उपाय से समस्या हल हो जाएगी।
2.सोमवार की शाम को देसी घी में आटे को भूनकर पंजीरी बना लें। अब इसका भोग भोलेनाथ को लगाएं। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होंगे और आपकी धन संबंधित परेशानी दूर होगी।
3.जिन लोगों के पास धन नहीं टिकता है उन्हें सोमवार को बेलपत्र पर ओम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। आप इसे 11, 21, 51 और 108 की संख्या में चढ़ा सकते हैं।
4.धनवान बनने के लिए सोमवार की शाम को चांदी के नाग—नागिन का जोड़ा दान करें या इसे शिवलिंग पर चढ़ाए। इससे भी धन की किल्लत दूर होगी।
5.शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाने से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
6.अगर अनावश्यक रूप से धन खर्च होता रहता है तो सोमवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। आप चाहे तो घर पर भी सुनहरी मछलियां रख सकते हैं। इससे ग्रह दोष दूर होंगे।
7.सोमवार के दिन पांच कन्याओं या ब्राम्हणों को खीर खिलाएं एवं दक्षिणा दें। ऐसा करने से भी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
Post a Comment