
किचन में हम कई ऐसे काम करते है जो कि हमारी दिनचर्या में शामिल होता है। यहां पर आपकी वास्तु से संबंधित जरा सी लापरवाही आपके लिए भयानक साबित हो सकती है।
दूध के वास्तु टिप्स:
# हिन्दू शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सुबह दूध को देखना बहुत ही शुभ होता है। सुबह-सुबह दूध खरीदना और दूध गर्म करना शुभ माना गया है। वही दूसरी ओर वास्तु के अनुसार भी ये अच्छा माना जाता है।
# दूध पर चन्द्रमा का आधिपत्य होता है। जो कि किसी के भी जीवन पर प्रभाव डाल सकता है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, पैसे में स्थायित्व, माता, गृहस्थी, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है।
# रोजाना सुबह रसोईघर में दूध उबालना चंद्रमा को मजबूत बनाता है, लेकिन यदि यही दूध उबल जाए और बर्तन से बाहर गिर जाए तो यह अशुभ माना जाता है।
# दूध का उबाल कर बाहर गिरना चंद्रमा को कमजोर मनाता है। जिससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही किसी न किसी बीमारी से आप ग्रसित रहेगे।
Post a Comment