
फ्रेंड्स, ज्योतिष और हस्त रेखा शास्त्र में हाथ पर बनी रेखाओं के अनुसार व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। ये अनुमान हथेली पर अंकित शुभ और अशुभ चिन्हों और रेखाओं के आधार पर होता है। हथेली पर अनेक रेखाएं होती हैं जिनके अनुसार व्यक्ति के जीवन में तमाम उतार चढाव आते हैं। कर्म और समय के अनुसार हाथ पर अंकित निशान बदलते रहते हैं। यदि कोई शुभ चिन्ह या रेखा आप को अपने हाथ पर दिखाई दे रही है तो उसका फल आपको उचित समय पर जरूर मिलता है। आज हम आपको ऐसे बेहद शुभ मछली के चिन्ह के प्रभाव के बारे में बताएँगे।
हथेली पर मछली का निशान |
जीवन रेखा पर मछली | यदि जीवन रेखा पर मछली का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति की आयु बहुत लम्बी होती है। साथ ही लम्बे समय तक वह अपने जीवनसाथी का साथ निभाते हैं।
यदि हथेली में जीवन रेखा और भाग्य रेखा से मिलकर मछली के आकर का चिन्ह बन रहा है तो वह व्यक्ति अपने जीवन साथी के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होता है। ऐसा व्यक्ति अपने सारे सुखों को जीवनसाथी को समर्पित कर देता है।
जीवन रेखा और मणिबंध से मिलकर यदि मछली का चिन्ह बनता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति सुखी और दीर्घायु जीवन जियेगा हैं। ऐसे व्यक्ति को अपने जन्म स्थान दूर जाना पड़ता है।
मणिबंध पर मछली का निशान मणिबंध हथेली का सबसे नीचे का भाग होता है जो कि कलाई से जुड़ा होता है। मणिबंध की रेखा से यदि मछली का चिन्ह बन रहा हो तो व्यक्ति के जीवन में धन की कमी कभी नहीं होती है।
भाग्य रेखा पर मछली का निशान
भाग्य रेखा पर मछली का निशान होने का अर्थ है की ऐसा व्यक्ति भाग्य से बहुत प्रबल होगा। अनेक रुकावटों के बाद भी इनके कार्य अवश्य सफल होते हैं।
Post a Comment