देश में पहले से ही बेरोजगारों की कमी नहीं है। ऊपर से कोरोना की महामारी ने इसमें और इजाफा कर दिया है। अफसोस की बात तब हो जाती है, जब सरकार नौकरियां निकालती है और इन बेरोजगारों को वक्त पर उनकी जानकारी तक नहीं मिलती है। इसीलिए हम पूरी कोशिश करते हैं कि नई सरकारी भर्तियों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी उन लोगों तक पहुंचाते रहें जिनके लिए ये सबसे जरूरी है।
अब इसी कड़ी में बिहार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, खबर के मुताबिक बिहार के स्वास्थ्य विभाग में करीब 16000 पदों पर बंपर बहाली होने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय खाली पदों के भरने में सक्रिय हो गए हैं।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा है की स्वास्थ्य विभाग में जितने भी पद खाली हैं। उन सभी पदों को जल्द से जल्द भरा जाये।
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो चुकी हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर विभाग के द्वारा बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आयुष चिकित्सकों के करीब 3300 पद भरे जाएंगे। तो वहीं 10 हजार के करीब नर्स एवं पारामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी। 1000 विशेषज्ञ व 2200 के करीब सामान्य चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।
Post a Comment