
आपने अक्सर वेबसाइट पर पुरानी चीजों को बेचकर लोगों को लखपति बनते देखा होगा। क्योंकि चीजों के पुराने हो जाने पर वो एंटीक कैटेगरी में आ जाते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इनकी काफी डिमांड होती है। ऐसा ही मौका इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर मिल रहा है। जिसमें आप वैष्णो देवी की तस्वीमें डालकर 10 लाख रुपए तक पा सकते हैं। हाल ही में पब्लिश हुई एक रिपोर्ट में भी एक ऐसे शख्स का नाम सामने आया था जिसने 5 रुपए का पुराना नोट बेचकर लाखों रुपए कमाए थे। उस नोट पर ट्रैक्टर की तस्वीर बनी हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियामार्ट की वेबसाइट पर ऐसे ही पुराने सिक्कों और नोटों की नीलामी की सुविधा मिलती है।
अगर आप पुरानी चीजों को इकट्ठा करने का शौक रखते हैं। तो आपकी ये हॉबी आपको लखपति भी बना सकती है। इसलिए जिनके पास 10 रुपए का ऐसा सिक्का हो जिस पर वैष्णो देवी की तस्वीर बनी हुई हो वे इसे बिडिंग के लिए डाल सकते हैं। इन दिनों ये काफी ट्रेंड में है। पुरानी चीजों को खरीदने वाले लोग इसकी तलाश में है। सरकार की तरफ से ये सिक्का साल 2002 में जारी किया था। ये सिक्के 5 और 10 रुपए के हैं।
चूंकि इन सिक्कों पर माता वैष्णो देवी का चित्र बना है इसके चलते इन्हें काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई इन्हें अपने पास रखना चाहता है। इसीलिए ऐसे सिक्कों को खरीदने के लिए लोग लाखों रुपए तक खर्च करने को तैयार हैं। इसके अलावा (786) सीरीज के नोटों की भी काफी डिमांड है। इन्हें लकी माना जाता है। खासतौर पर मुस्लिम समुदाय में इसे बरकत देने वाला माना जाता है। इसलिए खरीददार अक्सर इसकी तलाश करते हैं।
Post a Comment