कई बार मकान बनवाते समय कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। इन वास्तु दोषों का असर उस घर में रहने वाले प्रत्येक सदस्य पर भी पड़ता है। बिना तोड़-फोड़ के आप कुछ आसान उपाय कर इससे छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आसान वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं
1. घर के मेनगेट पर लक्ष्मी, गणेश, स्वस्तिक, ऊं या अन्य मांगलिक चिह्न लगाने से वास्तु दोष कम होता है।
2. किचन के सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए। अगर ये है तो दोनों के बीच में पर्दा लगा दें।
3. अगर घर की छत पर बेकार सामान पड़ा हो तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। इससे वास्तु दोष बढ़ता है।
4. घर के दरवाजे और खिड़कियां खुलने-बंद होने पर आवाज करते हैं तो मरम्मत करवाएं।
इनकी आवाज से घर का ओरा मंडल प्रभावित होता है।
5. पूर्व-दक्षिण कोण में दोष हो तो यहां जीरो वॉट का एक बल्व लगा दें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें
Post a Comment