अक्सर ठंड के मौसम में मूली का प्रयोग सलाद से लेकर सब्जी और पराठों के रूप में किया जाता है। वैसे तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती है जिनका सेवन मूली के साथ नहीं करना चाहिए। मूली की प्रवृत्ति ठंडी होती है और गर्म चीजें कभी भी इसके साथ नहीं खानी चाहिए। अगर आप गर्म चीजों का सेवन मूली के साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर उल्टा असर देखने को मिलता है।
करेला: अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन साथ में कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। लेकिन मूली के साथ करेले का सेवन करना शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है इसलिए इन दोनों का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए।
दूध: दूध के साथ कभी भी मूली के सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि दूध की प्रवृत्ति गर्म होती है और मूली ठंडी होती है शीत और गर्म का तालमेल गड़बड़ करता है। जिसकी वजह से पेट से जुड़ी परेशानियां हो जाती है। अगर आप मूली का सेवन कर रहे हैं तो लगभग 3 घंटे या फिर दूध या दूध से बनी चीज का सेवन इसके साथ बिल्कुल भी ना करें।
खट्टी चीजों का सेवन: खट्टी चीजों का सेवन मूली के साथ कभी भी नहीं करना चाहिए। संतरा नींबू आदि खट्टे फलों के साथ मूली नहीं खानी चाहिए। यह भी कहा जा सकता है कि इन दोनों का मेल आपके लिए जहर के समान काम करता है। यह न केवल आपको पेट संबंधी समस्याओं का मरीज बनाएगा, बल्कि सेहत की और भी बीमारियां दे सकता है।
Post a Comment